Nirbhik Nazar

राजमिस्त्री पर आ गया मालकिन का दिल, मकान मालिक सब जानकार गया हिल, जानिए फिर क्या हुआ?

पटना: एक गांव में मकान मालिक अजीब उलझन में फंस गया है। इस शख्‍स ने अपने मकान में निर्माण कार्य शुरू कराया था। उसका घर बनाने के लिए एक राजम‍िस्‍त्री का लंबे समय से वहां आना-जाना लगा था। इस बीच राज मिस्‍त्री और मकान माल‍िक की पत्‍नी के बीच नजदीकी बढ़ी और मामला नैत‍िक संबंधों की सीमा रेखा को पार कर गया। इसकी भनक लोगों को लगी तो किसी ने दोनों का आपत्‍त‍िजनक हालत में वीडियो बना लिया। इसकी खबर मकान मालिक यानी महिला के पति को भी हुई।

बताया जा रहा है कि राजमिस्त्री पिछले दो-तीन साल से एक ही जगह भवन निर्माण के काम में लगा है। जिस महिला का वीडियो वायरल हुआ है, वह तीन बच्चों की मां है और उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। दोनों का वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों ने बीते शुक्रवार की रात राजमिस्त्री की पिटाई कर उसे उसी घर में बंधक बना लिया।

दो दिनों पूर्व उनके उनका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया और इसकी जानकारी महिला के पति व ग्रामीणों को हो गई। बीते शुक्रवार की रात जब राजम‍िस्‍त्री अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर उसे उसी घर में बंधक बना लिया।

इस बाबत थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि फिलवक्त महिला और उसका प्रेमी दोनों पुलिस हिरासत में हैं। महिला का पति इस मामले में केस करने से मना कर रहा है और पत्नी को थाना से ही छोड़ देने का आग्रह कर रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इधर सूचना पाकर शनिवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को थाना लाया। 35 वर्षीय राजमिस्त्री के भी दो बच्चे हैं। वह करीब दो-तीन साल से एक ही घर में राजमिस्त्री  का काम कर रहा था। इसी दौरान उस घर की तीन बच्चों की मां (35) को उससे प्यार हो गया। इस दौरान दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *