Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता : परिवहन मंत्री

बागेश्वर : प्रदेश के समाज कल्याण व परिवहन मंत्री चंदन राम दास मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल- नगाड़ों, फूलमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।  कौसानी से गरुड़ तक मंत्री के काफिले के आगे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली निकाली। गरुड़ के गांधी चबूतरे पर छोलिया नृतकों व फूलमालाओं से कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री दास ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। वे अपने विभाग के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से भी जोड़ेंगे। कहा कि जिन उम्मीदों के साथ जनता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें चौथी बार विधायक बनाया और मुख्यमंत्री ने उन्हें कई विभागों की जिम्मेदारी सौंपी, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

इस दौरान पूर्व विधायक बलवंत सिंह भोर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष जेसी आर्या, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, देवकीनंदन जोशी, विक्रम शाही, हरीश रावत, गिरीश परिहार, राजू नेगी, जीवंती कांडपाल, हेमा पंत, बबीना देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *