Nirbhik Nazar

मंहगाई पर फ्लाइट मे ही हो गई बहस, स्मृति ईरानी से भिड़ गईं कांग्रेस नेता, देखिये वीडियो…

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को असम दौरे पर गुवाहाटी पहुंचीं. प्लेन से उतरते समय एक महिला यात्री उनसे महंगाई पर सवाल करने लगीं. इस दौरान महिला यात्री अपने मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर रहीं थीं. इस दौरान स्मृति ईरानी ने वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करने का अनुरोध किया, लेकिन महिला यात्री वीडियो रिकॉर्डिंग करती रहीं और केंद्रीय मंत्री से महंगाई पर सवाल जारी रखे.

कांग्रेस नेत्री है सवाल करने वाली महिला

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के सवाल पर स्मृति ईरानी भी केंद्र सरकार के जनहितकारी कामों को गिनाती रहीं. प्लेन से लेकर ऐरो ब्रिज तक महिला सवाल करती रहीं और ये बहस खिंचती चली गई. आपको बता दें कि सवाल करने वाली ये महिला कांग्रेस की प्रेसिडेंट नेटा डिसूजा हैं.

केंद्रीय मंत्री ने भी रिकॉर्ड किया वीडियो

गुवाहाटी पहुंची स्मृति ईरानी से महिला यात्री ने महंगाई पर सवाल किया और वीडियो रिकॉर्ड कर ली. देखें फिर केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा

वीडियो में दिख रहा है कि स्मृति ईरानी से जब नेटा डिसूजा महंगाई के विषय पर सवाल पूछती हैं तो केंद्रीय मंत्री अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कहती हैं कि आप मेरा रास्ता रोक रही हैं. इसी बीच जब रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर सवाल किया जाता है तो उन्होंने कहा कि प्लीज झूठ मत बोलिए.

कांग्रेस नेत्री ने वीडियो शेयर कर कही यह बात

नेटा डिसूजा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि गुवाहाटी की फ्लाइट में स्मृति ईरानी जी से सामना हुआ. रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों पर सुनिए उनके जवाब. महंगाई का ठीकरा, वे किन-किन चीजों पर फोड़ रही हैं. जनता पूछे सवाल, स्मृति जी दें टाल. वीडियो के अंशों में जरूर देखिए, मोदी सरकार की सच्चाई.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *