Nirbhik Nazar

हरीश धामी का कांग्रेस छोड़ना तय ? पार्टी पर लगाए ये आरोप !

देहरादून: धारचूला विधायक हरीश धामी ने कांग्रेस को बागी तेवर दिखा दिए। कांग्रेस छोड़ने का संकेत देते हुए उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे हमेशा नीचा दिखाने का काम किया। धामी ने कहा कि कांग्रेस में धन और चाटुकारों को ही पूछा जाता है। मैंने कांग्रेस के लिए सब कुछ किया।

लेकिन मुझे हमेशा नीचा दिखाने का प्रयास किया गया। इसलिए मैंने कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया है। धामी ने यह भी कहा कि वह क्षेत्रीय लोगों से बात कर अगला कदम उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार जीते विधायक को उप नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया। धामी ने कहा कि पार्टी ने कभी मुझे सम्मान नहीं दिया। धामी ने कहा कि उन्होंने 31 वर्षो बाद धारचूला सीट कांग्रेस के खाते में डाली। अपनी सीट छोड़ कर पूर्व सीएम हरीश रावत को चुनाव लड़ा कर विजयी बनाया। 2017 में जब पूरे देश सहित उत्तराखंड में मोदी लहर चल रही थी उस समय भी मैनें जीत दिलाई। जिले की तीन सीटें भाजपा के खाते में गई थी, तब भी धारचूला सीट कांग्रेस के खाते में डाली।

हरीश धामी के समर्थन में पीसीसी सदस्य हीरा चिराल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। उन्होंने कहा कि ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। भाजपा में जहां युवा चेहरों को अवसर दिया जा रहा है, वहीं कांग्रेस युवाओं को दरकिनार कर रही है। अब यह बर्दाश्त नहीं होगा। सीमांत की उपेक्षा नहीं सहेंगे।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *