Nirbhik Nazar

ATM मशीन मे आया करंट, पैसे निकाल रहे 25 साल के शख्स की मौके पर मौत, पढ़िये पूरी खबर

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां लिसाड़ी गेट क्षेत्र में 25 साल का दानिश अपनी किसी जरूरत के लिए एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा था. तभी इंडिया वन एटीएम मशीन से पैसे निकालते वक़्त उसे जोरदार करंट लगा और मौके पर ही तड़प-तड़पकर दानिश की मौत हो गई.

क्या था मामला

आपको बता दें कि, यह घटना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की है, जहां 25 साल का दानिश अपनी किसी निजी जरूरत के लिए ATM से पैसे निकालने के लिए गया था, तभी पैसे निकालते वक़्त उसे हाई वोल्टेज करंट लग गया,जिससे मौके पर ही तड़प-तड़पकर दानिश की मौत हो गई. वहीं इलाके के लोग एटीएम चेंबर में युवक को तड़पता देख हैरान रह गए. जिसके तुरंत बाद उसे एटीएम चेंबर से बाहर निकाला गया और फिर उसे अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

गरीब परिवार से है दानिश

ख़बरों के अनुसार इलाके के लोगों ने एटीएम मशीन में करंट लगने की घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है. लोगों ने हंगामा करते हुए एटीएम कंपनी के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की. मिली जानकारी के अनुसार, दानिश घर में ही सिलाई का काम करता था, उसका परिवार बेहद गरीब तबके से ताल्लुक रखता है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *