Nirbhik Nazar

यहाँ जिला महिला अस्पताल मे हो रहा सेहत से खिलवाड़ ! दर्जनों मरीजों को बाँट दिया एक्सपायरी डेट का दूध…  

बलिया: बलिया जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को एक्सपायरी डेट का दूध देने का मामला सामने आया है। हालांकि, मामला सामने आते ही अस्पताल प्रशासन ने जांच बैठा दी है।  बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती महिलाओं की सेहत के लिए दूध देने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत बलिया जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूध देने का ठेका एक फर्म को दिया गया था, मगर इस ठेकेदार की ओर से जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को एक्सपायरी डेट का दूध दे दिया गया। मरीजों की शिकायत के बाद मामले को जिला अस्पताल ने संज्ञान लिया है। प्रकरण में सीएमएस ने रिपोर्ट तलब की है। जांच में दोषी आपूर्ति कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।

वितरण की जिम्मेदारी बालाजी इंटरप्राइजेज को दी गई है। कंपनी रोजाना मदर डेयरी ब्रांड का पैकेट बंद दूध मरीजों को आपूर्ति करती है। 250 ग्राम दूध का मूल्य 10 रुपये है। बुधवार को मरीजों को 11 जनवरी 2022 का पैक्ड दूध वितरित कर दिया गया। वह एक महीने पहले एक्सपायर हो गया था, इसके बाद भी 40 मरीजों काे वितरित किया गया। सीएमएस राशिद इमामुद्दीन ने बताया कि कंपनी के खिलाफ दोष सिद्ध होने पर ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। मामले की जांच बैठा दी गई है। कंपनी को पांच महीने पहले टेंडर आवंटित किया गया था।

फर्म से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सहायक नर्सिंग अधीक्षक समेत पांच कर्मचारियों के खिलाफ स्पष्टीकरण मांगा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती महिलाओं की सेहत के लिए दूध देने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत बलिया जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूध देने का ठेका एक फर्म को दिया गया था, मगर इस ठेकेदार की ओर से जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को एक्सपायरी डेट का दूध दे दिया गया।

दस रुपये का लगभग 200 एमएल का यह पैकेट इंटरनेट मीडिया पर भी चर्चा में उस समय आ गया जब महिला मरीजों को यह पैकेट वितरित किया गया। मगर पैकेट पर एक्‍सपायरी डेट तीमारदारों ने देखा तो वह आक्रोशित हो गए। इसकी शिकायत होने के बाद जिला महिला अस्‍पताल में अधिकारियों ने जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कहकर शुरू कर लोगों को शांत कराया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *