Nirbhik Nazar

बहू ने नाश्ते की जगह ससुर को परोस दी सिर्फ चाय, ससुर ने मार दी बहू को गोली…

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे में एक ससुर ने नाश्ता न देने पर बहू को गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी, जिससे वह घायल हो गई।  पुलिस ने बताया कि, महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी ससुर के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि, मामला ठाणे के राबोदी इलाके का है, जहां 72 वर्षीय काशीनाथ पांडुरंग पाटिल ने अपनी 46 साल की बहू के रिवॉल्वर से गोली मार दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चार तो दी नाश्ता नहीं दिया

जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। जब बहू ने अपने ससुर को चाय दी थी। हालांकि, उसने चाय के साथ नाश्ता नहीं परोसा, जिसके बाद ससुर नाराज हो गया और उसने अपनी रिवॉल्वर निकालकर बहू को गोली मार दी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *