Nirbhik Nazar

14 IPS के तबादलों के बाद बाद योगी सरकार ने 12 IAS अधिकारी किए इधर से उधर, बदले गए 6 जिलों के कप्तान…देखिये पूरी लिस्ट  

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ  सरकार ने छह जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती कर दी है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वापसी के बाद से ही तय माना जा रहा था कि कई अधिकारियों का फेरबदल होगा। इसका कारण चुनाव के समय में कई अधिकारियों का विपक्षी खेमे के साथ नजर आना भी बताया जा रहा है। वहीं, कई अधिकारियों पर आरोप पहले से लगते रहे थे, उनके खिलाफ कड़े ऐक्शन भी लिए गए हैं। योगी सरकार ने पहले 14 आईपीएस अफसरों का तबादला किया। अब 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले के साथ ही तय हो गया है कि अभी यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसमें से छह डीएम भी शामिल हैं।

यूपी सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले के तहत छह जिलों में नए डीएम की तैनाती कर दी है। मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, देवरिया और कानपुर देहात जिले में नए जिलाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से सिद्धार्थनगर के डीएम दीपक मीणा अब मेरठ के जिलाधिकारी का कार्यभार संभालेंगे। रायबरेली में भी नए डीएम नियुक्त किए गए हैं। जिले में डीएम रहे 2009 बैच के आईएएस वैभव श्रीवास्तव को पदस्थापन की प्रतीक्षा में भेज दिया गया है। उनकी जगह माला श्रीवास्तव को नया डीएम बनाया गया है।

दीपक मीणा संभालेंगे मेरठ का कार्यभार

मेरठ के डीएम के रूप में 2011 बैच के दीपक मीणा की तैनाती की गई है। वहीं, देवरिया डीएम के रूप में 2013 बैच के आईएएस जितेंद्र प्रताप सिंह को तैनात किया गया है। मेरठ नगर निगम के नगर आयुक्त 2014 बैच के आईएएस मनीष बंसल संभल जिले में जिलाधिकारी का कार्यभार संभालेंगे। 2014 बैच की नेहा जैन को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। 2013 बैच के संजीव रंजन सिद्धार्थनगर के डीएम का कार्यभार संभालेंगे।

राज्य सरकार ने देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को हटा दिया है। उन्हें पदस्थापन की प्रतीक्षा में भेज दिया गया है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के सचिव समीर वर्मा को हटाकर समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। मेरठ के डीएम के बालाजी को भी पद से हटाकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार, बलकार सिंह को एडी जल निगम और अनुराग यादव को कृषि सचिव बनाया गया है।

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

आईएएस का नाम  बैच      नया पदस्थापन

  1. दीपक मीणा 2011    मेरठ डीएम
  2. माला श्रीवास्तव 2009    रायबरेली डीएम
  3. नेहा जैन 2014    कानपुर देहात
  4. जितेंद्र प्रताप सिंह 2013    देवरिया डीएम
  5. संजीव रंजन 2013    सिद्धार्थनगर डीएम
  6. मनीष बंसल 2014    संभल डीएम
  7. वैभव श्रीवास्तव 2009    पदस्थापन की प्रतीक्षा में
  8. आशुतोष निरंजन 2010    पदस्थापन की प्रतीक्षा में
  9. के. बालाजी 2010    पदस्थापन की प्रतीक्षा में
  10. समीर वर्मा 2002    सचिव, समाज कल्याण
  11. बलकार सिंह 2004    एमडी, जल निगम
  12. अनुराग यादव 2000    सचिव, कृषि

योगी सरकार ने पहले किया 14 आईपीएस का भी ट्रांसफर

योगी सरकार ने पहले 14 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया। इसमें जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं। अतुल शर्मा को चित्रकूट, विकास वैद्य को हाथरस, विनीत जायसवाल को अमरोह और धवल जायसवाल को कुशीनगर में नया एसपी बनाया गया है। इसी प्रकार बलरामपुर के एसपी हेमंत कुटियाल को मुरादाबाद का एसएपी बनाया गया है। मुरादाबाद के बबलू कुमार और कुशीनगर धवल जायसवाल को हटाकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में डाल दिया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *