Nirbhik Nazar

कुत्तों ने ले ली बुजुर्ग महिला की जान, माँ को बचाने आई बेटी को भी किया लहूलुहान, पढ़िये ये खबर…

ऊधमसिंह नगर: आमखेड़ा गांव में बेटी के घर ठहरी बुजुर्ग महिला को कुत्तों ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मां को बचाने गयी बेटी को भी कुत्तों ने हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। स्वजनों ने बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार कर दिया है। जबकि घायल महिला को बरेली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नानकमत्ता के ग्राम धूमखेड़ा निवासी 70 वर्षीय तारो कौर करीब 15 दिन पूर्व बेटी सुनीता कौर के घर आयी थी। तारो कौर का पंथरतन अस्पताल में इलाज चल रहा है। बलखेड़ा के पूर्व प्रधान महताब सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल की तड़के उनकी भाभी सुनीता कौर की मां तारो कौर शौच के लिये जागी।

कमरे के बाहर सुनीता कौर ने मादा कुत्ते को बांध रखा था। रात को आवारा कुत्ते उनके पालतू मादा कुत्तों को घेरकर नोंच रहे थे। बुजुर्ग तारो कौर ने उसे बचाने का प्रयास किया। कुत्तों के झुंड ने तारो कौर पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुन तारो कौर की बेटी सुनीता कौर बीच बचाव को पहुंची।

कुत्तों के झुंड  ने उन्हें भी गंभीर रुप से घायल कर दिया। महताब सिंह ने बताया कि कुत्तों ने तारो कौर को कई जगह काटा था। हमले के दौरान तारो कौर के सिर में गिरने के कारण गंभीर चोट लगी थी। उनकी घायल भाभी सुनीता कौर का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि सुनीता कौर का बेटा आर्मी में तैनात है।

सुनीता के बीमार पति ने घर में रखा था मादा कुत्ता

सुनीता कौर के देवर महताब सिंह ने बताया कि उनके भाई राज सिंह को ब्रेन हेमरेज हुआ था। इस कारण उनका मानसिक संतुलन ठीक नही रहता है। राज सिंह परिजनों से कभी कबूतर, खरगोश की डिमांड करते है। उन्होंने ही आवारा मादा कुत्ते को घर में रखा था। जिसे वह रोटी खिलाते थे।

घटना वाले दिन कुत्ते को उन्होंने गेट पर बंधवाया था। जिसे देखकर आवारा कुत्तों का झुंड आ गया। कुत्तों के झुंड से मादा कुत्ते को बचाने के लिये गयी तारो कौर पर हिंसक कुत्तों ने हमला कर जान ले ली।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *