Nirbhik Nazar

VIDEO: कांग्रेस मे प्रदेश से लेकर देश तक के नेताओं मे चल रहा है गृहयुद्ध, मीडिया मे बने रहने के लिए हरदा करते हैं बयानबाजी – देवेन्द्र भसीन

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र भसीन ने कांग्रेस के साथ साथ हरीश रावत पर जमकर निशाना साधा है। एक तरफ जहां भसीन ने कांग्रेस के नेताओं मे पूरे देश मे गुटबाजी और ग्रहयुद्द होने की बात कही है वहीं हरीश रावत को भी आड़े हाथों लिया है। भसीन हरीश रावत पर आरोप लगाया है की हरीश रावत का ये शुरू से ही चरित्र रहा है की वो मीडिया मे बने रहने के लिए हमेशा बयानबाजी करते हैं। जिसका कांग्रेस को कुछ फ़ायदा नहीं होने वाला है। आपको बता दें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गुरुवार को बैसाखी पर्व पर हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने वीआईपी घाट पर गंगा में स्नान किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सामने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। सीएम धामी के उप चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा था कि उनके खिलाफ कांग्रेस दमदार उम्मीदवार उतारेगी। जिसका बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ने जवाब देते हुए कहा है की पुष्कर सिंह धामी जहां से भी चुनाव लड़ेंगे वो जीतेंगे जनता उनके साथ है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *