Nirbhik Nazar

उत्तरकाशी में CM धामी ने किया बिस्सू मेले का शुभारंभ, चारधाम यात्रा को लेकर कही ये बात…

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के जखोल स्थित सोमेश्वर मंदिर के प्रांगण में आयोजित बिस्सू मेले का शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मेले का महत्व धर्म और आस्था के साथ ही लोक संस्कृति और संवर्धन से भी जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि रवाईं-जौनसार क्षेत्र की लोक संस्कृति अपने आप में एक विशेष संस्कृति का परिचायक है.  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड का चहुमुखी विकास हो रहा है. प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों पर पुरोला की जनता ने मोहर लगाई है. मुख्यमंत्री ने इसके लिए स्थानीय जनता का आभार जताया है. सीएम धामी ने कहा कि पिछले 2 सालों से चारधाम यात्रा पर कोरोना का प्रभाव रहा है लेकिन इस बार यात्रा बड़े स्तर पर यात्रा चलेगी. जिसके लिए सरकार पूरी तरीके से तैयार है.

सरकार का उद्देश्य है कि इस बार चारधाम यात्रा में आने वाले देश दुनिया के श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अतिथि देवो भवः के वाक्य को लेकर चल रहे हैं. सीएम कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा, जिसमें हर एक प्रदेशवासी को अपना योगदान देना होगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादे जनता से किए हैं उनको पूरा किया जा रहा है. प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लेकर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा, उसके लिए जल्द कमेटी गठित होगी. उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता से वादा किया था कि गरीब परिवार को साल भर में 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे. इसे जल्द लागू किया जा रहा है. इसके साथ ही वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोत्तरी और दोनों पात्र दंपतियों को वृद्धावस्था पेंशन दिए जाने का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है. इसके अलावा सफाई कर्मचारियों के मानदेय बढ़ोत्तरी और राज्य आंदोलनकारियों के अस्पताल में मुफ्त इलाज की व्यवस्था का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पुरोला और आसपास के क्षेत्र को बागवानी क्षेत्र घोषित करने के लिए सरकार काम करेगी. विकासखंड मोरी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा. पुरोला विकासखंड में स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सा अस्पताल के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा. विकासखंड नौगांव में स्थित बर्नीगाड़ में नए सत्र में डिग्री कॉलेज स्थापित किया जाएगा. मोरी-नेटवाड़-सांकरी-जखोल मोटर मार्ग को यथोचित योजना में शामिल कर बनाया जाएगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *