Nirbhik Nazar

दिल्ली मे धामी दून मे दुष्यंत, प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा ?

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से इस संबंध में वार्ता की चर्चा है तो दूसरी ओर पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का भी शनिवार देहरादून आगमन है।

विधानसभा चुनाव के बाद लगातार भाजपा से जुड़े कई अहम मुद्दों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। मुख्यमंत्री को उपचुनाव लड़ना है, संगठन का इस पर भी लगातार मंथन चल रहा है। इस बीच संगठन में अध्यक्ष पद पर बदलाव को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।


वहीं, जो 23 सीटें भाजपा ने गंवाई हैं, उनकी समीक्षा रिपोर्ट भी आ चुकी है, जिस पर अब वरिष्ठ नेता मंथन करेंगे। दूसरी ओर, नई सरकार में दायित्व बांटने को लेकर भी इंतजार है। इस दिशा में जल्द ही कुछ अहम फैसले हो सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी कहीं भी पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को मुख्यमंत्री दिल्ली में एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा सकते हैं, जिस दौरान वह केंद्रीय नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी शनिवार को दून पहुंचेंगे और यहां इन सभी मुद्दों को लेकर बैठक कर सकते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *