Nirbhik Nazar

मंत्री के बयान ने उत्तराखंड मे ला दिया भूचाल, कांग्रेस मे उबाल, फूंके गए मंत्री के पुतले….

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा राहुल और प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्‍पणी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शनिवार को देहरादून में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश जोशी के आवास का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री द्वारा राहुल व प्रियंका गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। देश की सेवा तथा भारतीय राजनीति में जवाहर लाल नेहरू और महात्‍मा गांधी परिवार का लम्बा इतिहास है। स्व इन्दिरा गांधी और स्व राजीव गांधी ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान तक दे दिया।

कांग्रेस पार्टी एवं देश के लिए सोनिया गांधी का समर्पण अनुकरणीय है। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हों या चाहे राजीव गांधी, उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। प्रियंका एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री अकेले नेता नहीं हैं जिन्होंने महिला जाति का अपमान किया है। इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के नेता मातृशक्ति का लगातार अपमान करते रहे हैं।

इस दौरान गोविंद पुंडीर, प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा, सागर लामा, सुरेन्द्र रावत, पवन खरोला, अनुप कपूर, दीप बोहरा, अनिल बस्नेत, राजीव थापा, सतीश पंत, सुनिल बांगा, अनुप कपूर, विकास राज, कपिल, कविता, नितू, रत्ना नेगी, मधु थापा गीता, अभिनव, सूरज थापा, आदी मौजूद थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *