Nirbhik Nazar

चोरों ने चुरा लिया कोर्ट से, मंत्री जी के खिलाफ रखा हुआ सबूत ! मचा हड़कंप…

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से ऐसा मामला सामने आया है, जो हर किसी को हैरान कर देगा। यहां कोर्ट के अंदर ही चोरी का मामला सामने आया है। चोर कोई छोटी-मोटी चीज नहीं बल्कि, एक अहम मामले के सबूत ही चुरा ले गए। आंध्र प्रदेश पुलिस ने बताया कि, चोरों ने अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से एक बैग चोरी कर लिया। इस बैग में लैपटॉप, आइपैड, तीन सेलफोन थे। खास बात यह है कि, लैपटाप, आइपैड और सेलफोन में कृषि मंत्री काकानी गोवर्धन के खिलाफ जालसाली और मानहानि मामले के सबूत थे।


दो आरोपियों से हो रही पूछताछ

पुलिस ने बताया कि, इस मामले में 13 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के तहत छह लोगों पर चोरी का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि, चोरों ने अदालत के पास खाली बैग फेंक दिया था। उन्होंने कहा कि, जल्द ही मुख्य दोषियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

2016 से चल रहा केस 

दरअसल, गोवर्धन रेड्डी ने पूर्व में तत्कालीन टीडीपी मंत्री सोमिरेड्डी चंद्रमोहन रेड्डी के खिलाफ एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद गोवर्धन रेड्डी के खिलाफ 2016 में सोमिरेड्डी चंद्रमोहन रेड्डी ने मानहानि का मामला दर्ज कराया था। यही केस कोर्ट में लंबित था, लेकिन 10 अप्रैल को सरकार में मंत्री बनने के तीन दिन बाद ही कोर्ट से उनके खिलाफ सबूत ही चोरी हो गए। एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि, जो बैग चोरी हुआ उसमें गोवर्धन रेड्डी के खिलाफ सबूत थे। हालांकि, को रेड्डी ने इस पर टिप्पणी करने से इंकार किया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *