Nirbhik Nazar

मंत्री जी के विवादित बयान पर BJP बोली, किसी को चोर या फ्रॉड तो नहीं कहा, देखिये वीडियो

देहरादून: राजनीति मे बयानबाजी होना एक दूसरे की मुखालफत करना चलता है आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता है लेकिन किसी के ऊपर अनर्गल बयान बाजी करना कहीं न कहीं राजनीति की गिरती हुई गरिमा को दर्शाता है। कुर्सी पर बैठे नेता को अपने पद और कद दोनों को ध्यान मे रखते हुए बयान बाजी करनी चाहिए जो उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर गणेश जोशी ने नहीं की और विवादित बयान देकर पहले सुर्खियां बटोर लीं और अब विरोध का सामना कर रहे हैं । आपको बता दें की उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी ने एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। इस दौरान गणेश जोशी का एक विवादित बयान भी सामने आया है। वो राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर तंज कसते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू और वर्तमान कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बबली कहा। उन्होने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज भी बताया था।

इस बयान के सामने आने के बाद कांग्रेस मे उबाल है कांग्रेस पूरे उत्तराखंड मे सड़कों पर गणेश जोशी का पुतला फुँक रही है और गणेश जोशी से माफी मांगने की मांग कर रही है। वहीं बीजेपी प्र्रवक्ता शादाब शम्स का कहना है की हमारे नेता ने कोई गलत बयान नहीं दिया पप्पू और बबली नाम रखे जाते हैं सम्मान जनक नाम हैं तो इसमे किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए बीजेपी प्र्रवक्ता शादाब शम्स का ये भी कहना है की कांग्रेस उन बयानों को भूल गई जिनमे कांग्रेस ने हमारे नेताओं पर अभद्र टिप्पणी की बीजेपी के मुताबिक कांग्रेस को पहले अपने गिरेबान मे झांकना चाहिए उसके बाद विरोध प्रदर्शन करना चाहिए। हमारे नेता ने किसी को गाली नहीं दी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *