Nirbhik Nazar

मुख्यमंत्री ने प्रवासियों से की राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपील

देहरादून: मुख्यमंत्री से रविवार को उत्तराखण्ड सदन, नई दिल्ली में उत्तराखण्ड के प्रवासियों ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे प्रदेश के विकास में सहयोगी बनने की अपील की। साथ ही उन्होंने प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों की समस्याओं के समाधान के लिये देहरादून में प्रकोष्ठ के गठन की भी बात कही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा के बल पर प्रदेश के बाहर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के साथ ही उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। इस प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रवासी बन्धुओं की समस्याओं का समाधान तो होगा ही राज्य हित से जुड़े उनके सुझावों को भी अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे प्रवासी उत्तराखण्ड वासी हमारे राज्य के विकास के सहभागी ही नहीं हमारे ब्रांड अम्बसेडर भी हैं। राज्य सरकार उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में पहचान दिलाने के लिये दृढ़ संकल्पित है। कृषि,बागवानी, वैकल्पिक ऊर्जा एवं पर्यटन के क्षेत्र में यहां असीमित संभावनाएं हैं। हमारे युवा इस क्षेत्र में आगे आकर स्वरोजगार पर ध्यान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों,जो उद्यमिता के क्षेत्र में प्रदेश से बाहर कार्य कर रहे हैं उनसे भी राज्य के युवाओं का मार्गदर्शक बनने को कहा है। उत्तराखण्ड के विकास की यात्रा हम सबकी सामूहिक यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप राज्य सरकार उत्तराखणड के विकास के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है। विकास से जुड़ी योजनाएं धरातल पर भी शीघ्रता से साकार हों, इसके लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन राज्य की आर्थिकी का मजबूत आधार है। अगले माह आरंभ हो रही चार-धाम यात्रा राज्य के पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन को मजबूती प्रदान करेगी।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *