Nirbhik Nazar

उत्तराखंड कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने संभाली कमान…

देहरादून: कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रविवार को कांग्रेस भवन में पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व पार्टी के दिग्गज नेताओं ने करन माहरा का भव्य स्वागत किया। फूल माला पहनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी नए प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। करन माहरा के रूप में उत्तराखंड कांग्रेस को अपना नया सेनापति मिल गया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने विधिवत रविवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, यशपाल आर्य, हरीश रावत सहित पार्टी तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहले ही बैठक आयोजित की थी। जिसमें पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों से दूरभाष पर वार्ता कर उनके क्षेत्र से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं की जानकारी ली गई। बैठक में प्रदेशभर से आने वाले लोगों की व्यवस्था एवं कार्यक्रम की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया था। जिससे नए प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कार्यक्रम भव्य बनाया जा सके। उन्होंने भावी रणनीति के साथ आगामी कार्यक्रमों के बारे में उनसे राय मशवरा किया। माहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि के घर जाकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें मिले थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *