Nirbhik Nazar

नोएडा मे रोज़ेदार मुस्लिमों से शर्बत लेने के लिए, उमड़ पड़ी शोभा यात्रा मे मौजूद लोगों की भीड़, देखिये वीडियो…

नोएडा : दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में जहां शोभा यात्रा के दौरान बवाल हुआ, वहीं नोएडा में शोभा यात्रा के दौरान एक समाज के लोगों ने दूसरे समाज के लोगों को शरबत पिलाई और भाई चारे का संदेश दिया. नोएडा सेक्टर 8 के अलावा जिले के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच रविवार को शोभा यात्रा निकाली जा रही है. इसका नेतृत्व हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों ने किया. इसी दौरान कुछ मुस्लिम समाज के लोग शोभा यात्रा निकालने वालों को कोल्ड ड्रिंक, पानी और जूस बांटते नजर आए. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी लोग तारीफ भी कर रहे हैं. सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोग अपने परिवार के साथ नजर आए और शोभा यात्रा का स्वागत कर भाई चारे का संदेश दिया. इस यात्रा को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी तरह का माहौल खराब न हो. शनिवार शाम हुई दिल्ली में हिंसा के बाद से जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *