Nirbhik Nazar

घोषणा पत्र के वादे पूरा करेगी योगी सरकार, छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी, प्रदेशवासियों को फ्री बिजली और मिलेंगे ये उपहार ! पढ़िये पूरी खबर

लखनऊ  :  उत्तर प्रदेश में सरकार गठन के बाद योगी एक दम एक्शन मोड में आ गए हैं. हर दिन कोई न कोई ऐसा फैसला ले रहे हैं जिससे जनता का सीधा सरोकार हो. सूत्रों का दावा है कि अगले सप्ताह योगी सरकार कई चीजें यूपी में फ्री करने वालें हैं. जिनका जिक्र उन्होनें घोषणापत्र में किया था. इस बार उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)में सिर्फ बिजली ही नहीं बल्कि ये पांच चीजें भी बिल्कुल फ्री (5 Free services) दी जाएंगी. घोषणापत्र में किये गए वादों को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. बताया जा रहा है कि योगी एक-एक कर सभी विभागों के प्रजंटेशन ले रहे हैं. इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता से किए गये वादों पर जल्द ही अमल होने वाला है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी हर चुनावी रैली में गरीबों को होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का बड़ा वादा किया था. भाजपा भले ही अपने इस वादे को होली से पहले पूरा नहीं कर सकी हो,  लेकिन, पूरी उम्मीद है कि अब इस वादे पर जोर दिया जाएगा. सीनियर सिटीजन महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा सरकार 60 साल या उससे अधिक आयु की महिलाओं को साधारण से लेकर एसी बसों में मुफ्त सफर का तोहफा दे सकती है. इसको लेकर सरकार ने कवायद भी शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने इसको लेकर सर्वे भी कर लिया है.

उत्तर प्रदेश में किसानों को मुफ्त बिजली देने के वादे पर भी सरकार का ध्यान है. हालाकि सरकार ने किसानों की बिजली के रेट आधे तो कर दिए हैं. लेकिन घोषणापत्र में ट्वूबवैल के बिल पूरी तरह माफ करने के लिए कहा गया था. अगर भाजपा अपने इस वादे को पूरा करती है तो यूपी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने वाला देश का छठा राज्य बन जाएगा. यही नहीं कॉलेज छात्राओं को मुफ्त स्कूटी भाजपा के घोषणा पत्र में कॉलेज की छात्राओं को मुफ्त स्कूटी के अलावा युवाओं को दो करोड़ टैबलेट और लैपटॉप मुफ्त देने का वादा किया गया था.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *