Nirbhik Nazar

खतरे में है करोड़ों Chrome यूजर्स ! Google ने जारी की ये बड़ी चेतावनी…

न्यूज़ डेस्क: Google Chrome काफी पॉपुलर इंटरनेट ब्राउजर है जिसका इस्तेमाल दुनियाभर में अरबों यूजर्स करते हैं। Google ने अब Chrome यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है कि इसमें एक नई खामी पाई गई है। इस वजह से Google Chrome के 320 करोड़ यूजर्स खतरे में हैं। Google Chrome में एक नया जीरो-डे हाई थ्रेट लेवल हैक पाया गया है। इसको लेकर नए Chrome ब्लॉग पोस्ट में बताया गया है। गूगल ने चेतावनी दी है कि हैकर्स क्रोम की सिक्योरिटी को ब्रीच करके यूजर्स को टारगेट कर सकते थे। हालांकि, कंपनी ने इसका फिक्स जारी कर दिया है।

Chrome के सभी मेजर प्लेटफॉर्म्स जैसे Windows, macOS, Linux और Android के लिए ये खामी पाई गई। क्रोम यूजर्स की सेफ्टी के लिए गूगल ने फिलहाल इस खतरे के बारे में डिटेल्स में जानकारी नहीं दी है। ये तीन हफ्ते में दूसरी बार है जब क्रोम के कंपोनेंट V8 को जीरो-डे हैक से ब्रीच किया गया है। इस खामी से निपटने के लिए Google ने नया Chrome (100।0।4896।127) वर्जन जारी किया है। लेकिन, साथ में ये भी चेतावनी दी गई है कि ये अभी तुरंत सभी के लिए उपलब्ध नहीं हो सकता है। यूजर्स अपडेट को मैनुअली चेक करने के लिए क्रोम के टॉप राइट पर थ्री-डॉट मेन्यू पर क्लिक कर सकते हैं।

इसके बाद यूजर्स को सेटिंग में जाना होगा। सेटिंग में जाने के बाद आपको हेल्प सेक्शन में जाना होगा। फिर About Google Chrome पर टैप करें। इतना करने के बाद अपने ब्राउजर को रिस्टार्ट कर दें। इस साल मार्च में Google ने माना था कि क्रोम और दूसरे ब्राउजर पर होने वाले सक्सेसफुल जीरो-डे हैक तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें यूजर्स को बताया गया था कि ऑनलाइन सेफ रहने के लिए उन्हें प्रो-एक्टिव होना पड़ेगा। इसके अलावा ब्राउजर के अपडेट को भी समय-समय पर जरूर चेक करते रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *