Nirbhik Nazar

लड़की का रिश्ता तय करने के बाद संधन से समधी ने कर दिया बलात्कार…

उदयपुर: बेटी का रिश्ता तय करने के बाद समधी अपनी होने वाली समधन के घर पहुंचा। अकेला पाकर शराब के नशे में उसके साथ रेप कर दिया। इसके बाद समधी ने धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। प्रतापगढ़ के कोतवाली थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी समधी को मंदसौर से गिरफ्तार किया है। रिश्तेदारी तय होने के बाद से परिवार का एक दूसरे के यहां आना-जाना हो रहा था।

चल रहा था फरार

जांच अधिकारी नारायण लाल महिडा ने बताया कि इस मामले का आरोपी मंदसौर धतूरिया निवासी पूनमचंद मेघवाल (40) फरार हो गया था। पुलिस लगातार उस पर नजर रख रही थी। इस बीच पता चला के वो अपने घर आया हुआ है। पुलिस ने घर जाकर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रिश्ता तय होने के बाद से ही दोनों परिवारों का घर आना जाना चल रहा था। पूनमचंद ने बेटी का रिश्ता दो साल पहले तय किया था, अभी शादी नहीं हुई थी।

समधन ने दी एफआईआर

कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने गत 5 अप्रैल को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी कि 30 मार्च को वो घर पर अकेली थी। घर वाले रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए हुए थे। तभी रात के समय पूनमचंद घर आया। वो शराब के नशे में धुत था। मैंने उससे कहाकि घर पर कोई नहीं है। उसने नहीं सुना और जबरदस्ती करने लगा। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पूनमचंद ने महिला को धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। कुछ दिनों तक महिला डरी और सहमी हुई रही। जब परिजनों को उसने पूरी बात बताई, तब उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों परिवार के सदस्यों के बीच फोन पर भी बातचीत होती थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *