Nirbhik Nazar

नौकरशाही में फेरबदल: शासन स्तर पर होमवर्क समाप्त । अधिकारियों ने पूरी की परिक्रमा ।

देहरादून: कतिपय अधिकारियों ने तैनाती के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों की परिक्रमा करनी समाप्त कर दी है। पहले आईएएस अफसरों, प्रांतीय सेवा के अधिकारियों में बदलाव होगा और उसके बाद भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं।

अपने मंत्रियों को मंत्रालय बांटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब आज कल में नौकरशाही फेरबदल की कवायद को अंजाम देंगे। नई सरकार के गठन के बाद से मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर शासन स्तर पर नौकरशाहों को बदलने की चर्चाएं हैं। पुलिस विभाग में भी बदलाव दिखाई दे सकता है।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री बदलाव की शुरुआत शासन स्तर से करेंगे। इसका होमवर्क समाप्त हो गया है। कतिपय अधिकारियों ने भी तैनाती के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों की परिक्रमा समाप्त कर दी है। पहले आईएएस अफसरों, प्रांतीय सेवा के अधिकारियों में बदलाव होगा और उसके बाद भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं।

पहली पारी में अच्छे काम करने वाले अफसरों को मिलेगा सम्मान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पुराने 6 माह के कार्यकाल में अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी और जीरो टॉलरेंस पर खरे उतरने वाले अधिकारियों को मुख्यमंत्री इनाम के रूप में और अच्छा महकमा और बड़ी जिम्मेदारी के सकते हैं

मुख्यमंत्री भी दिख रहे हैं फुल फॉर्म में
अपने पहले कार्यकाल में रक्षात्मक दिखाई देने वाले मुख्यमंत्री धामी अब इस बार नए अवतार में दिखेंगे। सूत्र बता रहे हैं कि उनकी दूसरी पारी ज्यादा आक्रामक होने जा रही है। वे अफसरों की ऐसी टीम तैयार कर रहे हैं जो परिणाम दे सके। अपनी पुरानी टीम से कुछ अफसरों को वे छांट सकते हैं। हालांकि पुरानी टीम के सभी अफसर-कारिंदे उनकी सेवा में जुट गए हैं।

जिलो में जिला अधिकारी और कप्तानों की भी आएगी बारी
तबादलों की बारी जिलों के हाकिमों और कप्तानों की भी आएगी। लेकिन उससे पहले सचिवालय में तैनात कुछ अफसरों के विभागों में बदलाव मुमकिन है। इसके बाद विभागों में भी बदलाव दिख सकता है। फिर फील्ड स्तर पर भी परिवर्तन होगा।

अफसरों की जवाबदेही तय होगी
ऐसे संकेत हैं कि मुख्यमंत्री अफसरों की जवाबदेही तय करेंगे। एक निश्चित अवधि में अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा होगी और जो परिणाम नहीं दे सकेंगे, उनकी जगह दूसरे अफसरों को मौका दिया जाएगा।

मंत्री भी चाह रहे हैं अपने विभागीय अफसरों में बदलाव
मंत्रालय मिलने के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री भी अब अपने-अपने विभागों में बदलाव चाह रहे हैं। पहुंच रही हैं। आने वाले दिनों में सरकार के मंत्री भरोसेमंद और परखे हुए अफसरों को अपने विभागों में अहम पदों पर तैनात करने की सिफारिश करते दिखेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *