Nirbhik Nazar

सीएम धामी के लिये सीट खाली करने की बात कर रहे थे ये विधायक, अब भेज दिया अपना इस्तीफा !

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने की घोषणा करने वाले भाजपा विधायक ने इस्‍तीफा सौंप दिया है। जिसके बाद अब यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री धामी इस सीट से ही उपचुनाव लड़ेंगे। चम्पावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतौड़ी ने प्रदेश भाजपा संगठन को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अब इस बारे में विमर्श कर केंद्रीय नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके साथ ही अब यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री धामी चम्पावत से ही उपचुनाव लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया, लेकिन मुख्यमंत्री स्वयं खटीमा से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद भाजपा नेतृत्व ने धामी पर विश्वास जताते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाया। अब धामी को छह माह के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है।

धामी के फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले चम्पावत से पार्टी विधायक कैलाश गहतौड़ी ने उनके लिए अपनी सीट छोड़ने की घोषणा की। इसके बाद पार्टी के कुछ अन्य विधायकों के साथ ही एक निर्दलीय और कांग्रेस के एक विधायक ने भी ऐसी ही पेशकश की। हाल में मुख्यमंत्री ने दिल्ली प्रवास के दौरान अपने उपचुनाव के लिए सीट के संबंध में पार्टी के केंद्रीय नेताओं से बातचीत की। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व ने धामी को चम्पावत से उपचुनाव लड़ने को हरी झंडी दे दी। इसके बाद पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व भी सक्रिय हो गया था।

सूत्रों ने बताया कि चम्पावत की जिला इकाई की ओर से भी मुख्यमंत्री को चम्पावत से उपचुनाव लड़ाने का प्रस्ताव प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया है। अब विधायक गहतौड़ी ने भी अपना त्यागपत्र प्रदेश संगठन को भेजा है। यद्यपि, सीट तभी रिक्त होगी, जब गहतौड़ी विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपेंगे। उधर, काफी प्रयासों के बाद भी विधायक गहतौड़ी से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *