Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के काबिल अफसर मीनाक्षी सुंदरम को सचिव मुख्यमंत्री का प्रभार

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तेज तर्रार अफसर आर मीनाक्षी सुंदरम पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना सचिव बनाया है।  मीनाक्षी सुंदरम उत्तराखंड की नब्ज को बखूबी जानते हैं , सुंदरम उत्तराखंड के कई जिलों में जिलाधिकारी रहने के साथ  शासन में भी दुग्ध उत्पादन ,मत्स्य पालन, भेड़ पालन के साथ-साथ खनन, पुनर्गठन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं ।

उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए आर मीनाक्षी सुंदरम ने स्वदेश और विदेशों से कई नई और उन्नत तकनीकों का अध्ययन कर उनका क्रियान्वयन उत्तराखंड में किया है जिससे उत्तराखंड की आर्थिकी पर अच्छा प्रभाव पड़ा है । सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण विभागों की फाइल भी आर मीनाक्षी सुंदरम करेंगे इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणाएं एवं प्रोटोकॉल का कार्य भी तेज तर्रार अफसर आर मीनाक्षी सुंदरम देखेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *