Nirbhik Nazar

बुजुर्ग की हो रहा था पीठ मे दर्द, झोलछाप डॉक्टर ने लगा दिये जानवरों के 3 इंजेक्शन, जानिए फिर क्या हुआ ?

भुवनेश्वर: ओडिशा के मयूरभंज जिले के गौड़ियाबहली गांव में एक झोलाछाप डाॅक्टर का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पीठ दर्द से परेशान 75 साल के एक बुजुर्ग को एक डाॅक्टर ने पशुओं के एक नहीं ब्लकि तीन इंजेक्शन लगा दिए। दरअसल, गांव में एक 75 साल के दैतारी मोहंता पीठ दर्द से बेहद परेशान थे जिसे देखते हुए  एक जिले के कांतिपाल निवासी और खुद को डॉक्टर कहने वाले विश्वनाथ बेहरा उनके घर पहुंचे और बुजुर्ग को दवा और इंजेक्शन लगाए। जिसके बाद अगले ही दिन सुबह-सुबह मोहंता को बेचैनी और बुखार महसूस हुआ, ऊपर से दस्त भी शुरू हो गए।  इसके बाद उनके बेटे ने उन्हें फौरन  स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां मोहंता की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया।

सही समय पर इलाज मिलने से मोहंता की जान बच गई और उन्हें अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो झोलाछाप डॉक्टर विश्वनाथ फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी डॉक्टर ने पहले भी माहुलडीहा गांव के रहने वाले श्रीकांत मोहंता को पशुओं का इंजेक्शन लगाया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने विश्वनाथ के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 337 और 417 के तहत मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *