Nirbhik Nazar

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 42 अधिकारियों का तबादला…

नई दिल्लीः बड़े फेरबदल के तहत गृह मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 42 अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नयी तैनात दी। आधिकारिक आदेश के अनुसार, एजीएमयूटी कैडर के 42 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, चंडीगढ़, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू एवं कश्मीर, पुडुचेरी, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में नयी तैनाती दी गई है।

इन 42 अधिकारियों में से पुलिस उपायुक्त स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाह और संजीव कुमार यादव, जिन्होंने आतंकवाद से जुड़े कई मामलों को संभाला है, को क्रमशः अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में स्थानांतरित किया गया है।

आदेश में कहा गया, ”हरगोविंदर सिंह (1997 बैच), अंकित कुमार सिंह (2013), राजा बंथिया (2014), हेमंत तिवारी (2014), कुशल पाल सिंह (2014) और हर्ष इंदौरा (2016) को अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली स्थानांतरित किया गया है।”

महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा फेरबदल, नासिक के पुलिस आयुक्त समेत कई का तबादला

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को एक बड़े फेरबदल के तहत नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे सहित करीब 40 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत या स्थानांतरित कर दिया। पांडे ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की भू-माफियाओं से साठ-गांठ है। इस मुद्दे को सार्वजनिक करने के कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।

कई आधिकारिक आदेशों में तबादलों और पदोन्नति की घोषणा की गई। जयंत नाइकनवारे, पुलिस उप महानिरीक्षक (वीआईपी सुरक्षा), पांडे की जगह अब नासिक पुलिस आयुक्त होंगे। मीडिया में आरोप लगाने पर राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने पांडे की आलोचना की थी। पांडे को विशेष महानिरीक्षक (महिलाओं पर अत्याचार की रोकथाम विभाग) नियुक्त किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *