Nirbhik Nazar

सिपाही पति पर कर दी पत्नी ने थप्पड़ों की बौछार, प्रेमिका के साथ कमरे मे कर रहा था प्यार, देखिये वीडियो…

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में खाकी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर पुलिस कांस्टेबल को एक युवती के साथ रंगरेलियां मनाते रंगे हाथों उसकी पत्नी और उसके साले ने पकड़ लिया। गुस्साई पत्नी ने प्रेमिका के सामने सिपाही पति पर थप्पड़ों की बौछार कर दी।  पत्नी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कांस्टेबल रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है।

बता दें कि मामला कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार का है जहां आगरा के निवासी सिपाही के 3 वर्ष पहले बांदा की एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गए थे। उस समय सिपाही बांदा में तैनात था। उसके बाद उसका ट्रांसफर मैनपुरी हो गया। मैनपुरी पुलिस लाइन में तैनात सिपाही गोला बाजार स्थित कमरे में किराए पर रहता था। जहां सिपाही की प्रेमिका का आना जाना था। किसी गुप्त सूचना के आधार पर आज उसकी पत्नी और उसके साले ने युवती के साथ रंगरेलियां मनाते रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस सिपाही को अपने साथ ले गयी। वही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय प्रथम दृष्टया मामले को देखते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया है। उन्होंने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *