Nirbhik Nazar

कांग्रेस से कौन देगा, धामी को उपचुनाव मे टक्कर ?

देहरादून: उत्तराखंड बनने के बाद चंपावत विधानसभा सीट पर पहली बार उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव में भाजपा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैदान में होंगे। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन को लेकर अभी पत्ते नहीं खोले हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सीएम के सामने कौन प्रत्याशी होगा?

चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने गहतोड़ी का त्यागपत्र मंजूर करने की जानकारी भी मीडिया को दे दी है। इसके बाद यह साफ हो गया है कि चम्पावत सीट से सीएम धामी उपचुनाव लड़ने जा रहे हैं। भाजपा की ओर से स्थिति स्पष्ट हो गई है पर कांग्रेस ने तस्वीर साफ नहीं की है।

इधर, कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का कहना है कि पार्टी हाईकमान जिसे भी प्रत्याशी बनाएगा, सब कार्यकर्ता पूरे दमखम से उसे जिताने में जुटेंगे। पूर्व में मुख्यमंत्रियों के उपचुनाव में उतरने पर नजर डालें तो ये भी साफ है कि किसी भी सीएम को उपचुनाव में जीत के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

चंपावत सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पूरे दमखम से उतरेगी। हाईकमान ने अभी प्रत्याशी का चयन नहीं किया है पर कांग्रेस, भाजपा को किसी सूरत में वॉकओवर नहीं देगी।

पूरन सिंह कठायत जिलाध्यक्ष, कांग्रेस, चंपावत

उपचुनाव के लिए यदि पार्टी ने मुझे प्रत्याशी बनाया तो पूरे दम से लड़ूंगा। यदि किसी अन्य कार्यकर्ता को टिकट दिया तो भी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। संगठन की मजबूती और जनता के हितों को लेकर हर कार्यकर्ता पूरी तरह से कृत संकल्प है।
हेमेश खर्कवाल पूर्व विधायक, कांग्रेस, चम्पावत

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *