Nirbhik Nazar

CM धामी और डॉ अनिल जोशी ने पर्यावरण संतुलन के साथ विकास पर की चर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयी पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन (हेस्को) के संस्थान पद्मभूषण डॉ.अनिल जोशी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच पर्यावरण संरक्षण को लेकर लंबी चर्चा हुई. हेस्को ग्राम में मुख्यमंत्री धामी ने हेस्को (हिमालयन इनवायरनमेंटल स्टडीज एंड कनजर्वेशन आर्गनाइजेशन) की तरफ से किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के कामों को देखा.

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होस्को संस्थान के डॉ. अनिल जोशी पर्यावरणविद् के साथ-साथ समाजसेवी भी हैं और कई विषयों के विशेषज्ञ भी हैं. उन्होंने यहां पर पर्यावरण संरक्षण (Environment protection) के साथ ही जल संरक्षण के क्षेत्र में काफी काम किया है. वे आम लोगों को ऐसी तकनीक के बारे में बताते हैं जो ग्रामीण और सीमांत इलाकों में आसानी से अपनाई जा सकती है. इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ उन क्षेत्रों का विकास भी होगा. इसका उदाहरण हेस्को में देखने को मिल सकता है. हेस्को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जो काम कर रहा है, वो भविष्य में हमारे लिए प्ररेणा बनेगा. सरकार इन योजना को अपनाएगी और इसे आगे भी बढ़ाएगी.

वहीं, अनिल जोशी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री युवा हैं और उनके विचारों में भी सब झलकता है. ग्रामों में विकास के साथ पर्यावरण का संतुलन कैसे बनाया जाए इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ चर्चा हुई. हेस्को ने इस दिशा में जो प्रयोग किए, उसके बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया और दिखाया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां पर जो देखा उन्हें पंसद आया है. इसके देखकर लगता है कि वे भविष्य में इसे जरूर लागू करेंगे और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के साथ प्रदेश में विकास कार्य किए जाएंगे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *