Nirbhik Nazar

मायके से नहीं आ रही थी पत्नी, पति ने ससुराल मे फेंक दिया बम…

आगरा: डौकी क्षेत्र में अपनी ससुराल में बम फेंकने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के पास से तमंचा मिला है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। मायकेवाले भी उसे विदा नहीं कर रहे थे। इससे परेशान होकर उसने ससुराल के लोगों को मारने के इरादे से देसी बम फेंका था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि 28 मार्च सुबह तकरीबन चार बजे गांव झारपुरा निवासी लाखन सिंह के घर में किसी ने बम फेंका था। जिससे बाथरूम की छत गिर गई थी। कुछ घरेलू सामान भी नष्ट हुए थे। धमाका इतनी तेज था कि लोग सहम गए थे। लाखन सिंह ने अपने दामाद हरि सिंह निवासी ताजगंज पर बम फेंकने का आरोप लगाया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस उसको तलाश कर रही थी।

आरोपी के पास से बरामद हुआ तमंचा

शुक्रवार की देर रात थाना डौकी के प्रभारी बहादुर सिंह और सर्विलांस टीम प्रभारी सचिन धामा टीम के साथ गांव बिझामई के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी हिंगोट खेरिया अंडरपास के पास से हरि सिंह उर्फ रवि निवासी कच्ची सराय ताजगंज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा भी मिला।

पूछताछ में पता चला कि हरि सिंह की शादी लाखन सिंह की पुत्री के साथ हुई थी। शादी के बाद अनबन होने पर लाखन सिंह बेटी को अपने घर बुला ले गया है। हरि सिंह उसे घर लाना चाहता है, लेकिन मायकेवाले विदा नहीं कर रहे हैं। इसी से परेशान होकर उसने ससुराल के लोगों की हत्या की नीयत से बम फेंका था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *