Nirbhik Nazar

मांग भराई की रस्म के दौरान, जब दूल्हे के हाथ पर गई नजर तो दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार, पढ़िये पूरी खबर…  

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में मांग भराई की रस्म के समय दूल्हे के एक अंग को देख कर दुल्हन की चीख निकल गई। इतना ही नहीं दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। सात फेरे होने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार किया, तो सभी हैरान रह गए, जिसके बाद मामला थाने में पहुंचा गया। इसके बाद पंचायत भी हुई। बताया गया है कि बरात गाजियाबाद के भूपपुरा कुटी से बाह के जैतपुर में आई थी, जहां शादी की रस्में चल रहीं थी। धूमधाम से बरातियों का स्वागत किया गया। इसके बाद जयमाला का कार्यक्रम हुआ और फिर सात फेरे भी हो गए। शादी की अंतिम मांग भरने की रस्म रह गई थी, जो पूरी होनी थी। दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद बात न बनने पर दूल्हा पक्ष जैतपुर थाने पहुंच गया। शनिवार को सुलह के लिए पंचायत चली, लेकिन दुल्हन अपनी जिद के आगे किसी की भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं हुई।

गाजियाबाद के भूपपुरा कुटी के आकाश का रिश्ता जैतपुर की ममता (दोनों परिवर्तित नाम) के साथ तय हुआ था। शुक्रवार शाम जैतपुर बरात आई थी। घुड़चढ़ी, बारौठी की रस्में हुईं। इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम हुआ। बरात की खातिरदारी हुई। रात में दूल्हा दुल्हन ने सात फेरे भी ले लिए। विदाई से पहले दुल्हन की मांग भराई की रस्म हो रही थी।

बताया गया है कि जैसे ही मांग भरने के लिए दूल्हे ने हाथ में सिंदूर लिया। दूल्हे की एक हाथ की कटी तर्जनी अंगुली पर दुल्हन की नजर पड़ गई तो उसने दूल्हे के साथ शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से सभी हैरान रह गए।

दूल्हा पक्ष के लोगों ने बताया कि बिजली के करंट से अंगुली कटने की बात सामने आई। वर और कन्या पक्ष के समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी तो दूल्हा पक्ष जैतपुर थाने पहुंच गया। सुलह के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायत का दौर शुरू हो गया। काफी देर तक दोनों ओर को लोगों में बातचीत चली, लेकिन बात नहीं बनी और अंत में दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

इस संबंध में एसओ जैतपुर मनोज शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह के लिए पंचायत हुई । अंगुली कटी होने की वजह से दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया था। सुलह न होने की स्थिति में बरात को लौटा दिया गया।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *