Nirbhik Nazar

3 मई को बिहार के भागलपुर  से शुरू होगा विमान सेवा का ट्रॉयल, एयरलाइन कम्पनी ने अपने स्तर से एयरपोर्ट विकसित करने की कही बात।

न्यूज़ : वर्तमान में बिहार के तीन शहरों पटना गया और दरभंगा से ही नियमित विमान सेवा चालू है। अब भागलपुर वासियों के लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि एक प्राइवेट एयरलाइन कंपनी राइप एयरलाइंस ने 3 मई से विमान सेवा शुरू करने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। इतना ही नहीं कंपनी अपने स्तर पर एयरपोर्ट को विकसित करने की बात भी कह रही है।

छोटे विमानों के लिए उपयुक्त है भागलपुर एयरपोर्ट का रनवे।

राइप एयरलाइंस के सीएमडी विजेंद्र कुमार मिश्र के साथ असिस्टेंट मैनेजर सुधांशु शेखर, सीइओ अंकित कुमार शनिवार को भागलपुर हवाई अड्डा का जायजा लेने पहुंचे थे। राइप एयरलाइंस की टीम ने सांसद अजय कुमार मंडल, एडीएम राजेश झा राजा, मुख्यालय डीएसपी के साथ भागलपुर हवाई अड्डा के रनवे का जायजा लिया। गाड़ी के सहारे रनवे की लंबाई का जायजा लिया।

50 सीटर विमान का होगा परिचालन।

एयरलाइंस के एमडी हवाई अड्डा के आसपास बने घरों से भी विमान उड़ने में कोई परेशानी नहीं होगी। विजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि भागलपुर से नियमित हवाई जहाज के परिचालन के लिए हवाई अड्डा पर बुनियादी सुविधाओं का होना जरूरी है। यहां वेंटिंग रूम, फ्यूल सेंटर, रिटायरिंग रूम, टेक्निकल स्टाफ के लिए रूम आदि का निर्माण कराया जाना जरूरी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किया जाना चाहिए। ट्रायल में 20 शीटर विमान उड़ाया जाएगा। बाद में यहां से 50 शीटर विमान का परिचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 3 मई को हमने ट्रायल के लिए अनुमति मांगी है।

खुद से सुविधाएं विकसित करने को तैयार है एयरलाइन कंपनी

धीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि हवाई अड्डा पर या तो सरकार सारी सुविधाएं मुहैया कराएं या फिर पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनर्शिप) मोड में दस वर्षों के लिए भागलपुर हवाई अड्डा की जिम्मेवारी राइप एयरलांइस को सौंप दें। राइप एयरलाइंस को भागलपुर हवाई अड्डा के रख-रखाव की जिम्मेवारी सौंपी जाती है, तो राइप एयरलाइंस ने सारी सुविधाएं अपने स्तर से उपलब्ध कराने की बात कही है। इस संबंध में मैं मुख्यमंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री से बात करूंगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *