Nirbhik Nazar

पूर्व आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मियों पर हुए लाठजार्च के विरोध में हरदा का मौन उपवास

देहरादून: सेवा बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे पूर्व आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मियों पर हुए लाठजार्च के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कड़ी धूप में एक घंटे का मौन उपवास रख कर अपना विरोध दर्ज कराया। इससे पूर्व उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगार नौजवानों को जिस तरीके से निर्मम लाठीचार्ज कर पीटा जा रहा है, वह निंदनीय है।


जिन लड़के-लड़कियों ने कोरोनाकाल में मानवता की सेवा की, जिनको सबने कोरोना योद्धा कहा, उनको पीटा जाना कहां तक उचित है। हरीश रावत ने कहा कि हमारा छोटा एवं मानवीय संवेदनाओं से भरपूर राज्य है। इसमें मानवीय संवेदनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर हम अपने ही बच्चों के साथ संवाद नहीं बना पा रहे हैं तो इससे ज्यादा दुख की बात क्या हो सकती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *