Nirbhik Nazar

महापौर सुनील उनियाल गामा से की सोनिया आनंद ने बदसलूकी ! नगर निगम कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर, की ये मांग…

देहरादून। महापौर सुनील उनियाल गामा से सोनिया आनंद द्वारा की गई बदसलूकी के मामले में नगर निगम कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर गए और कामकाज ठप किया। चेतावनी दी गई कि अगर कल शुक्रवार तक सोनिया आनंद ने महापौर से माफी नहीं मांगी तो शनिवार से शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।

नगर निगम ने तोड़ा अतिक्रमण

नेहरू ग्राम डोभाल चौक पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रातोंरात बनाई दुकान को नगर निगम की जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान दुकान स्वामी दंपती ने हंगामा किया लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली। कार्रवाई रुकवाने के लिए कुछ लोग नगर निगम पहुंचकर महापौर से मिले मगर महापौर ने उन्हें बैरंग लौटा दिया। निगम की टीम ने इसके बाद ट्रांसपोर्टनगर पहुंचकर भी अतिक्रमण तोड़ा

स्थानीय जन की ओर से नगर निगम में बुधवार सुबह शिकायत दर्ज कराई गई कि डोभाल चौक पर नगर निगम की जमीन पर रातोंरात एक दंपती ने कब्जा कर दुकान का निर्माण करा दिया है। जब निगम टीम वहां पड़ताल के लिए पहुंची तो शिकायत सही मिली।

इसके बाद निगम के कर अधीक्षक विनय प्रताप सिंह जेसीबी लेकर पहुंचे एवं दुकान ध्वस्त करने की कार्रवाई की। क्षेत्रीय पार्षद नरेश रावत ने बताया कि उनके वार्ड में किसी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में कोई नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध यही कार्रवाई होगी। इसके साथ ही मुकदमा भी कराया जाएगा। इसके बाद निगम टीम हरिद्वार बाइपास से कब्जे कब्जे हटाती हुई ट्रांसपोर्टनगर पहुंची। यहां कुछ व्यक्तियों ने सरकारी जमीन कब्जा कर टीन-शेड डाल लिए थे। निगम जेसीबी ने सभी कब्ंजे ध्वस्त कर दिए। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण जहां भी पाया जाएगा, वहां इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *