Nirbhik Nazar

सोबेन्द्र सिंह भण्डारी का इंडिया ब्लाइंड फुटबॉल के लिए हुआ सेलेक्शन, उत्तरकाशी का नाम किया रोशन

उत्तरकाशी : जनपद के डुण्डा प्रखंड के कल्याणी गांव निवासी सोबेन्द्र सिंह भण्डारी का इंडिया ब्लाइंड फुटबॉल इंग्लैंड के लिए से लेक्शन हुआ है जो उत्तरकाशी के लिए एक गौरव की बात है सोबेन्द्र भंडारी इंडिया ब्लाइंड फुटबॉलर और साथ में इंडिया के लिए क्रिकेट भी खेलते हैं यह कई बार अपनी प्रतिभा का हुनर देश के लिए दिखा चुके हैं इस बारे में सोबेन्द्र इंडिया ब्लाइंड फुटबॉल के कैप्टन चुने गए है और इनका सिलेक्शन इंग्लैंड के लिए हुआ है। आपको बता दें कि आई बी एफ एफ ने मई 3 से 9 तक इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी है।टीम 3 मई को कोच्चि केरल से रवाना होगी और इंग्लैंड ब्लाइंड फुटबॉल टीम के साथ तीन मैच खेलेगी।टीम के हेड कोच सुनील जे मैथ्यू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार पहली बार 45 दिनों का कोचिंग कैंप लगा है और टीम में काफी अच्छा बदलाव आया है। इस दौरे से हमें बहुत अच्छा अनुभव मिलेगा क्योंकि इंग्लैंड टीम विश्व की 10 वे रैंक की टीम है टीम में सहायक कोच के रूप में इंग्लैंड के भूतपूर्व खिलाड़ी कैरन सील हैं तथा गोल गाइड के रूप में उत्तराखंड के नरेश सिंह नयाल हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *