Nirbhik Nazar

दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा पहुंच गया हवालात, पढ़िये पूरी खबर…

महोबा: शादी के लिए बारात लेकर दुल्हन लाने का युवक का सपना उस समय चकनाचूर हो गया, जब पड़ोस की युवती ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने भी बारात लेकर जा रहे दूल्हा को गिरफ्तार कर लिया। दूल्हन मंडप के नीचे बैठकर अपने होने वाले जीवन साथी की राहत ताकती रही। दुल्हा के घर कन्या पक्ष के लोगों के फोन घनघनाते रहे, लेकिन लड़का पक्ष समस्या में उलझा रहा। बाद में लड़की पक्ष को मामला की जानकारी हो सकी जिससे हायतौबा मच गई।

पनवाड़ी कस्बा के एक अनुसूचित जाति के युवक का रिश्ता पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बारीगढ़ में तय हुआ था। बुधवार को बारात जाने की तैयारियां हो रही थी। दूल्हा भी बन ठन कर बारात के साथ ब्याह रचाने की तैयारी में था, तभी पड़ोस की एक युवती ने थाने पहुंचकर दूल्हा बने युवक पर पूर्व में दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाना पनवाड़ी पुलिस को तहरीर दी जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस ने दूल्हा के घर पहुंचकर दूल्हा को हिरासत में ले लिया। थाना में देर रात तक मान मनौवल का दौर चलता रहा मगर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती अपनी जिद पर अड़ी रही जिसके बाद पुलिस ने आरोपित निखिल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। मुकद्मा दर्ज होने के बाद दूल्हा पक्ष ने मामला की जानकारी लड़की पक्ष के लोगों को दी तो शादी की खशियां पल भर में काफूर हो गई। पुलिस का कहना है कि मामला में तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *