देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर दिल्ली का रुख कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार शाम दिल्ली जाएंगे और रात्रि विश्राम उत्तराखंड सदन में करेंगे। अगले दिन यानी शनिवार को वहां विज्ञान भवन में मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों की संयुक्त कांफ्रेंस में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान कुछ केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भेंट भी कर सकते हैं।

केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री धामी से भेंट
मुख्यमंत्री धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय श्रम, सेवायोजन, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री के मध्य राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को वन विभाग के एनओसी एवं क्लीयरेंस से संबंधित केन्द्रीय स्तर पर लंबित मामलों से अवगत कराया।
केन्द्रीय मंत्री यादव ने कहा कि केंद्र स्तर पर लंबित वन विभाग सभी मामलों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस दौरान दोनों के मध्य वनाग्नि जैसी घटनाओं को रोकने को लेकर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आस्था के प्रमुख केंद्र के साथ ही वन और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है।