Nirbhik Nazar

चंपावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस तैयार ! पार्टी हाइकमान को भेजे गए 5 दावेदारों के नाम…

चम्पावत : चम्पावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी चयन को लेकर तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को संगठन के लोगों ने इसको लेकर बैठक की। बैठक में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी एवं लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की मौजूदगी में पांच प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी की। सभी नाम पार्टी हाईकमान को भेज दिए गए हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप चुनाव की रणनीति तैयार की गई। पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे खटीमा के विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस पूरे जोश के साथ उप चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए एकजुटता से काम करेंगे। उन्होंने बताया कि चम्पावत विधान सभा से उप चुनाव लडऩे के लिए पांच नाम सामने आए हैं।

सभी नामों को पार्टी हाईकमान को भेज दिया गया है। इनमें से किसी एक का नाम शीघ्र ही पार्टी प्रत्याशी के रूप में घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रणनीति के तहत अभी जिन लोगों ने चुनाव लडऩे की इच्छा जताई है उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं। बैठक में अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी एवं लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में उमेश खर्कवाल, भगीरथ भट्ट, विकास साह, हरीश चौधरी, निर्मल तड़ागी, विमला सजवाण, नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, बीबी चंद, आशा टम्टा, महेश ढेक, ललित देव, विपिन जोशी, अशोक कार्की, सरिता अधिकारी, चिराग फत्र्याल, शैलेंद्र राय, जगदीश अधिकारी, प्रह्लाद सिंह अधिकारी, श्याम कार्की, कविराज मौनी, प्रकाश माहरा, भुवन चौबे, संजय जोशी, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन महामंत्री दिनेश खर्कवाल ने किया।

शर्तों पर ही उपचुनाव लड़ेंगे पूर्व विधायक खर्कवाल

जिन पांच संभावित प्रत्याशियों के नाम पार्टी हाईकमान को भेजे गए हैं उनमें पहला नाम पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार हेमेश खर्कवाल ने शर्तों पर उपचुनाव लडऩे की बात कही है। उनकी शर्तों में बनबसा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, टनकपुर में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, तल्लादेश में लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और चम्पावत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रहकर चुनाव का संचालन करते हैं तो उसी स्थिति में वे चुनाव लड़ेंगे।

हालांकि पूर्व विधायक इन खबरों को बेतुका बता रहे हैं। हाल ही में हुए विधान सभा चुनाव में हेमेश खर्कवाल को कैलाश गहतोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। जानकारी के अनुसार संभावित प्रत्याशियों की सूची में विमला सजवाण का नाम भी शामिल है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *