Nirbhik Nazar

उत्तराखंडियों के हक पर डाका डाल है, रहा सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य

देहरादून: सिडकुल की कंपनियों में स्थानीय योग्य उम्मीदवार न मिल पाने के बयान के बाद से सीएम पुष्कर सिंह धामी विपक्षी कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। मामले में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि देशभर के उद्योगों में उच्च पदों पर उत्तराखंड के लोग नेतृत्व कर रहे हैं लेकिन, उन्हें अपने राज्य में ही काम नहीं मिल रहा है।

सीएम का ये बयान उत्तराखंड के युवाओं के हक पर डाका डालने जैसा है। बाहरियों को उत्तराखंडियों का हक दान करने की कोशिश है।  मीडिया को बयान जारी कर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आजादी से लेकर आज तक देश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक, सैन्य, न्यायिक सेवाओं और सार्वजनिक उद्योगों के उच्च पदों पर उत्तराखंड के निवासियों ने न केवल देश।

बल्कि दुनिया में भी लोहा मनवाया है। नेता प्रतिपक्ष आर्य ने यदि सरकार कुछ करना ही चाहती है तो उद्योगों में 70% पदों पर स्थानीय निवासियों को नौकरी देने की गारंटी सरकार दे, इसके लिए अन्य राज्यों की तरह अध्यादेश लाया जाए।

 

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *