Nirbhik Nazar

सपने देखना है सभी का हक, आज सिर्फ BJP की वजह से जिंदा है मायावती : साक्षी महाराज

लखनऊ: हाल ही में बसपा प्रमुख मायावती ने बयान दिया था कि वह देश के राष्ट्रपति के बजाए प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। उनके इस बयान पर उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बयान दिया है कि, सपने देखना सभी का हक है। उन्होंने यह भी कहा कि, भाजपा की वजह से ही मायावती आज जिंदा है। इसके अलावा प्रदेश में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने को लेकर भाजपा सांसद ने कहा कि, मुक्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाउडस्पीकर उतारने के लिए नहीं कहा है, बल्कि उनका मकसद धार्मिक स्थलों से जो शोर बाहर निकलता है उसे एक सीमा तक निर्धारित करना है।


आजम खान और शिवपाल की मुलाकात पर भी दिया बयान

साक्षी महाराज ने मायावती के अलावा सीतापुर की जेल में बंद सपा नेता आजम खान से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव की मुलाकात और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन की ओर से दिए गए बयान पर बात करते हुए कहा, सत्ता में रह चुकें ये दोनों नेता जानते हैं कि, ज्यादति क्या होती है। उन्होंने कहा, ज्यादति तो अयोध्या में हुई थी जब राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई थी और सरयू नदी का पानी लाल हो गया था।

अखिलेश और शिवपाल की तकरार पर भी बोले साक्षी महाराज

इसके अलावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच चल रही तकरार पर साक्षी महाराज ने कहा कि, यह उन दोनों के व्यक्तिगत और परिवार का विवाद हैं उन्हें इसे घर की चार दीवारी में ही रखना चाहिए।

साभार – पंजाब केसरी

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *