Nirbhik Nazar

स्कूल मे बच्चे की पिटाई से नाराज़ माँ ने, प्रिंसिपल पर बजा दी झाड़ू, पढ़िये पूरी खबर…

बदायूं: ब्लॉक म्याऊं के एक स्कूल में एक बच्चे की पिटाई से नाराज मां ने प्रधानाध्यापिका को स्कूल में घुसकर झाड़ू से पीटा। आरोप है कि उसने सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। इसको लेकर प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर दी। बाद में महिला के माफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

क्षेत्र के एक विद्यालय में शनिवार को मिडडे मील के दौरान दो छात्रों में झगड़ा हो गया। ऐसे में एक छात्र के चोट आ गई। प्रधानाध्यापिका ने दोनों छात्रों को डांट कर अलग-अलग बैठा दिया। एक पक्ष का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका ने उनके बच्चे की पिटाई कर दी। जिसके बाद रोता हुआ बच्चा घर पहुंचा तो उसकी मां झाड़ू लेकर स्कूल पहुंची।

स्कूल परिसर में ही प्रधानाध्यापिका की झाड़ू से पिटाई कर दी

आरोप है कि उसने प्रधानाध्यापिका की स्कूल परिसर में ही झाड़ू से पिटाई कर दी। छात्र की मां ने वहां पर रखे स्कूल के अभिलेख भी फाड़ दिए। प्रधानाध्यापिका ने जानकारी दी तो यूपी 112 पहुंची, इससे पहले महिला वहां से चली गई।

दोनों के बीच हो गया समझौता

घटना के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल उसावां थाना क्षेत्र प्रभारी प्रकाश सिंह से मिला। प्रधानाध्यापिका की ओर से तहरीर दी गई। हालांकि महिला ने माफी मांग ली। जिसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया। बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है, प्रधानाध्यापिका से बात करेंगे। वह चाहेंगी तो कार्रवाई कराएंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *