Nirbhik Nazar

दूल्हा-दुल्हन ने जड़े एक-दूसरे को थप्पड़ तो सुनील ग्रोवर बोले- 36 के 36 गुण मिलते हैं, देखिये वीडियो…

दिल्‍ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े बहुत से वीडियो वायरल हो रहे हैं. चाहे वो दुल्हन की शानदार एंट्री का वीडियो हो या शराब पीने के चलते दुल्हन का शादी करने से मना करने का वीडियो या दूल्हे के अनपढ़ होने के कारण दुल्हन का उससे शादी ना करने का वीडियो. अब शादी से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने शादी के दिन ही एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए.

सुनील ग्रोवर ने शेयर किया वीडियो 

फेमस कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक कपल ने शादी वाले दिन ही एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए. इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, “गुस्सा ना किया करो! अभी तो लाइफ शुरू हुई है. वैसे 36 के 36 गुण मिलते हैं इनके.

अब तक वीडियो को 3.8 मिलियन व्यूज और 4 लाख लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला समाप्त होने के बाद मंच पर एक दूल्हा और दुल्हन खड़े हैं. जिसके बाद दोनों को एक-दूसरे को मिठाई खिलाने को कहा गया, हालांकि इसके बजाय, वे एक-दूसरे को थप्पड़ मार देते हैं. बता दें कि एक-दूसरे को थप्पड़ मारने से सभी चौंक गए.

वीडियो में सबसे पहले दुल्हन दूल्हे को मिठाई खिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाती है. हालांकि दूल्हा उस पर ध्‍यान नहीं देता और इससे गुस्सा होकर दुल्हन मिठाई उसके मुंह पर फेर देती है. जिसके बाद आग बबूला दूल्हा उसको एक जोरदार थप्पड़ जड़ देता है. हालांकि दुल्हन भी शांत नहीं रहती है और वो भी उसको एक थप्पड़ मारती है. इसके बाद एक-दूसरे को थप्पड़ मारने का सिलसिला चलता है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *