Nirbhik Nazar

चंपावत: भाजपा के लिए की, जनता ने छाँव, कांग्रेस ने चल दिया हैं दांव, आप भी लड़ेगी उपचुनाव !

देहरादून: उत्तराखंड मे चंपावत उपचुनाव को लेकर पार्टियां एक्शन मोड मे आ गई हैं एक तरफ जहां उपचुनाव के लिए बीजेपी – कांग्रेस ने एडी चोटी का ज़ोर लगा दिया है वहीं आम आदमी पार्टी ने भी सूबे मे नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है आप शुरू से ही  उपचुनाव लड़ने का का दावा करती आ रही है।  भाजपा – कांग्रेस ने ये भी तय कर दिया है की चुनाव मे कौन कौन नेता और पदाधिकारी प्रचार प्रसार की कमान संभालेंगे।

बात बीजेपी की करें तो बीजेपी के लिए उपचुनाव बहुत अहम होगा सीएम बने रहने के लिए पुष्कर सिंह धामी को ये चुनाव जीतना जरूरी है इसलिए भाजपा चंपावत मे पूरी ताकत झोंकती नज़र आ रही है चंपावत के चुनावी समर में सरकार के सभी मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी भी मोर्चा संभालेंगे। पार्टी चंपावत उपचुनाव के लिए अलग से रणनीति बना रही है। पिछले दिनों राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की बैठक में चंपावत उपचुनाव के लिए एक टीम का एलान कर दिया गया था। पार्टी अब अलग-अलग कार्यों के लिए टीमों का गठन करेगी। यानि कांग्रेस को पटखनी देने के लिए बीजेपी की तैयारी ज़ोरों पर है। बीजेपी का कहना है की कांग्रेस पहले ही हार मान चुकी है इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष चंपावत का रुख नहीं कर रहे हैं। बीजेपी का कहना है की कांग्रेस फोर्मेलिटि के लिए ये उपचुनाव लड़ रही है। लेकिन कांग्रेस इस चुनाव को अवसर के तौर पर देख रही है कांग्रेस का दावा है की निश्चित ही ये चुनाव कांग्रेस जीतेगी और जैसे खटीमा मे पुष्कर सिंह धामी की हार हुई वैसे चंपावत मे भी धामी हारेंग। कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन के लिए उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को पर्यवेक्षक बनाया था इन पर्यवेक्षकों ने 5 दावेदारों के नाम हाइकमान को भेज दिये गए हैं अब इनमे से ही एक को प्रत्याशी बनाया जाएगा। जिनमे से एक नाम फ़ाइनल होगा लेकिन कांग्रेस की अंतर्कलह जगजाहिर है । वहीं कांग्रेस का कहना है की बीजेपी कांग्रेस को कम आँकने की गलती न करे जनता खुद फैसला करेगी की चुनाव कौन जीतेगा।

कांग्रेस या भाजपा के लिए ही उपचुनाव अहम नहीं है बल्कि आम आदमी पार्टी भी उपचुनाव मे अपना प्रत्याशी उतरेगी आप प्रदेश अध्यक्ष का कहना है की अगले एक हफ्ते मे संगठन विस्तार के बाद उपचुनाव पर चर्चा की जायेगी और कौन चुनाव लड़ेगा वो तय कर  लिया जाएगा। आपको बता दें की आम आदमी पार्टी चंपावत मे कांग्रेस का खेल खराब कर सकती है जानकारों की मानें तो बीते विधानसभा चुनाव मे भी आप ने बीजेपी को इतना प्रभावित नहीं किया जितना कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया। अब देखने वाली बात ये होगी की उत्तराखंड मे सभी 70 सीटों पर हारने वाली आप चंपावत मे क्या करके दिखती है और कांग्रेस दोहरी चुनौती से कैसे निपटती है। क्या दोनों पार्टियां सीएम की राह मुश्किल करेंगी ? क्या बीजेपी को आम आदमी पार्टी के चुनाव मे उतारने से फायदा होगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *