Nirbhik Nazar

भक्तों की मंदिर तक पहुंच होगी आसान, अब जल्द धनोल्टी को हेलीपैड की मिलेगी सौगात – सीएम धामी

टिहरी : धनोल्टी में रोपवे सुविधा कुछ दिन पहले शुरू हो गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को इसका लोकार्पण किया। सीएम के साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। पूर्वाह्न 11. 55 बजे मुख्यमंत्री धामी को यहां कद्दूखाल पहुंचकर सुरकंडा देवी रोपवे का लोकार्पण करना था, लेकिन उन्हें पहुंचने में देरी हो गई। दोपहर बाद वह यहां पहुंचे और रोपवे का लोकार्पण किया।  इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुरकंडा देवी रोपवे के शुरू होने से यहां स्वरोजगार बढ़ेगा और मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगों को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की कवायद तेज हो गई है।

उन्होंने कहा कि  धनोल्टी क्षेत्र में तीर्थाटन और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए एक हेलीपैड बनाया जाएगा। हेलीपैड के लिए जिला प्रशासन भूमि का चयन करेगा। सीएम ने आगे कहा कि टिहरी झील को दुनिया का सबसे बेहतर पर्यटन स्थल बनाने की योजना है। झील क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए भारत सरकार से पहले 12 सौ करोड़ की स्वीकृति मिली थी, जिसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। 800 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भारत सरकार को और भेजा गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *