Nirbhik Nazar

चोरी की घटनाओं को रोकने मैदान में उतरे कप्तान, बंदूक की नोक पर महिला से गहने लूटने वाले आरोपी को 1 घंटे में किया गिरफ्तार

देहरादून : क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में एक घर में घुस बंदूक की नोक पर महिला से गहने लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने एक घंटे के कड़े तलाशी अभियान के चलते आईएसबीटी में खड़ी एक वॉल्वो बस से पिस्टल संग गिरफ्तार किया है। अभियुक्त द्वारा पिस्टल पटेलनगर के ही एक घर से चोरी की गई थी।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूरी के अनुसार दो दिन पूर्व कोतवाली पटेलनगर अंतर्गत मोहब्बेवाला निवासी शमीम आलम द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर की अलमारी में रखे पिस्टल के डिब्बे से उनकी पिस्टल व 9 जिंदा कारतूस चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद आज पुलिस कंट्रोल रूम को टर्नर रोड स्थित एक घर मे एक व्यक्ति द्वारा नेट कनेक्शन ठीक करने के बहाने घर मे घुसकर महिला को पिस्टल दिखा हवा में फायर कर महिला के सोने के आभूषण छीन फरार हो गया। पिस्टल चोरी करने व पिस्टल के बल पर आभूषण लूटने में संबंध देखते हुए कोतवाली पटेलनगर व थाना क्लेमेंट टाउन द्वारा टीमगठित कर अपने अपने थाना क्षेत्र में अभियुक्त की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा दोनों घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी व आसपास के लोगों से जानकारी जुटायी गयी। जिसमे लूट की घटनास्थल के स्थानीय लोगों ने बताया कि लूट करने के बाद लोगों को पिस्टल दिखाते हुए डरा धमका कर घटनास्थल से टर्नर रोड सी-15 होते हुए भारतेंदु कैंसर हॉस्पिटल केे पास त्रिमूर्ति बिहार की ओर जाता हुआ दिखाई दिया था। जिस पर क्लेमन्टाउन पुलिस द्वारा अभियुक्त के जाने के रास्ते तथा कोतवाली पटेलनगर से गठित पुलिस टीम द्वारा आईएसबीटी कैंपस में तलाशी शुरू की गयी।

पटेलनगर पुलिस द्वारा आईएसबीटी में सर्च आपरेशन के दौरान जैसे ही एक वॉल्वो के पास पहुंची तो उन्हें वाल्वो के अंदर किसी व्यक्ति के होने का सन्देह हुआ। जिसपर पुलिस टीम जैसे ही जैसे ही वाल्वो के अन्दर पहुंची तो आरोपी द्वारा पुलिस को देख उनपर पिस्टल तान दी जिसपर पुलिस द्वारा सूझबूझ से उसपर काबू पाते हुए उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी दीपेन्द्र चौधरी पुत्र सतेंद्र चौधरी, निवासी चंदरबनी कोतवाली पटेलनगर फाइबर केबल ठीक करने का कार्य करता था तथा वर्तमान में कोई कार्य न होने के कारण नशे का आदी हो गया था। अपने खर्चों की पूर्ति के लिये उसके द्वारा चोरी की जाती थी। वह इससे पहले भी थाना पटेलनगर में एक चोरी की घटना में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से पटेलनगर से चोरी की पिस्टल सहित 3 कारतूस व टर्नर रोड में महिला से लूटे गए सोने के गहने भी बरामद किये है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *