Nirbhik Nazar

प्यार के चक्कर मे गंवा दी जान, मरते-मरते भी पुकारता रहा प्रेमिका का नाम, प्रेमी ने प्रेमिका के घर के आगे खुद को आग लगा ली…

भोपाल: कहते हैं प्यार में कुछ सिरफिरे आशिक ऐसे भी होते हैं जो जरा सी बात पर खुद को मौत के हवाले कर देते हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भी एक ऐसा ही दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के घर के सामने खुद को जिंदा जला लिया। आग में वह इतनी बुरी तरह झुलसा की उसकी तड़प-तड़ककर मौत हो गई। वजह यह थी कि दो दिन पहले उसकी प्रेमिका उसे छोड़कर चली गई थी।

मौत से पहले गर्लफ्रेंड का नाम लेकर चीखता रहा

दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना भोपाल के जहांगीराबाद इलाके की है। जहां शनिवार सुबह विश्वकर्मा (22) नाम का युवक अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए उसके घर पहुंचा था। लेकिन यहां बाहर से उसे दरवाजा बंद मिला। इसके बाद बीच सड़क पर वह उसका नाम लेकर चीखता रहा। जब कोई नहीं आया तो उसने घर के बाहर ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिस ने उसका शव बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पहले भी दो बार कर चुका था सुसाइड की कोशिश

पुलिस की जांच में सामने आया है कि नीरज छोला मंदिर इलाके में रहता था। वह ऑटो ड्राइवर का काम करता था। नीरज जहांगीराबाद इलाके में रहने वाली एक युवती से प्यार करता था। पिछले तीन साल से दोनों लिव इन में भी रह रहे थे। मृतक नशे का आदि था, वह पहले भी कई बार  ऐसी हरकतें कर चुका था। दोनों के बाद जब कभी विवाद होता तो मरने की धमकी देता था। इतना ही नहीं दो बार वह अपनी हाथ की नसें तक काट चुका था। इसी बात से नाराज होकर युवती उसे छोड़कर अपने पिता के घर चली गई थी।

गर्लफ्रेंड उससे मिलने निकली और प्रेमी की मौत

बताया जाता है कि जिस वक्त युवक ने खुद को आग के हवाले किया उस वक्त युवती घर पर नहीं थी। वह कुछ वक्त पहले ही  नीरज से मिलने के लिए घर से निकली थी। लेकिन जैसे ही उसे इस घटना के बारे में पता चला तो वह  तुरंत लौटी। जिसके बाद उसे आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। लेकिन शाम की उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *