Nirbhik Nazar

यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी होगा मदरसों का आधुनिकीकरण – सीएम धामी

देहरादून : उत्तर प्रदेश की भांति उत्तराखंड में भी मदरसों का आधुनिकीकरण होगा। सरकारी स्कूलों की तरह इनमें भी स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत दिए। मीडिया से बातचीत में उत्तर प्रदेश की पहल से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर विश्लेषण कर मदरसों के आधुनिकीकरण को कदम उठाए जाएंगे।

वर्तमान में 444 मदरसे संचालित

उत्तराखंड में वर्तमान में 444 मदरसे संचालित हैं, जो मदरसा बोर्ड में पंजीकृत हैं। बदली परिस्थितियों में मदरसों के आधुनिकीकरण पर जोर दिया जा रहा है, ताकि वहां पढऩे वाले बच्चे भी सरकारी स्कूलों की तरह शिक्षा ग्रहण कर सकें। अब मुख्यमंत्री धामी ने जिस तरह के संकेत दिए हैं, उससे मदरसों के जल्द आधुनिकीकरण की उम्मीद जगी है।

परंपरागत शिक्षा में बदलाव की आवश्यकता

भाजपा नेता एवं 15-सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष शादाब शम्स के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री से मदरसों के आधुनिकीकरण के संबंध में वार्ता की थी। उन्होंने कहा कि मदरसों में दी जा रही परंपरागत शिक्षा में बदलाव की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री चाहते हैं कि मुस्लिम बच्चे भी स्मार्ट बनें। मदरसों का आधुनिकीकरण होने से वहां भी स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी। साथ ही बच्चे हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर समेत अन्य विषयों से संबंधित शिक्षा ले सकेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *