Nirbhik Nazar

साँप को मारना पड़ा भारी, मरने के बाद भी साँप ने लिया इंतेकाम, ले ली इस शख्स की जान, जानिये पूरा वाकिया…

न्यूज़ डेस्क: सांप का नाम सुनते ही कई लोगों की रूह कांप जाती है। सांप पृथ्वी पर मौजूद सबसे खतरनाक प्राणियों में से एक है। कई सांप तो इतने जहरीले होते हैं कि उनके काटने के कुछ देर में ही इंसान की मौत हो जाती है। किंग कोबरा सांपों की सबसे जहरीली और खतरनाक प्रजाति माना जाता है। चीन में किंग कोबरा के बदले का एक अनोखा मामला सामने आया था। यहां एक शेफ ने एक किंग कोबरा के टुकड़े—टुकड़े कर दिए थे। इसके बाद भी उस कोबरा ने कटे सिर से ही उस शेफ को डंस लिया था। इससे शेफ की मौत हो गई थी।

मरने के बाद भी लिया सांप ने लिया बदला

बता दें कि भारत में सांपों की पूजा की जाती है लेकिन कई देशों में सांप का सूप और उनकी डिश बड़े चाव से खाई जाती है। चीन में भी सांप का सूप बनाया जाता है। दक्षिणी चीन से सामने आए अजीबो-गरीब मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इंसान को उसके किए का फल तुरंत मिल जाए तो उसे ‘कर्मा’ कहते हैं, ऐसा ही कुछ उस शेफ के साथ हुआ। यहां एक सांप ने मरने के बाद भी बदला ले लिया। दरअसल, दक्षिणी चीन के एक रेस्टोरेंट में सांपों का सूप बड़ा फेमस है। यहां रेस्टोरेंट के शेफ जिंदा सांपों को मारकर ताजा सूप बनाते हैं।

शेफ ने कर दिए थे सांप के टुकड़े-टुकड़े

यह घटना दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के फोशान सिटी निवासी शेफ पेंग फैन के साथ हुई थी। दरअसल, शेफ इंडोचाइनीज स्पिटिंग कोबरा सांप के मांस से बना सूप तैयार कर रहा था। इसके लिए उसने उस कोबरा के सिर को काटने के बाद साइड में रख दिया। जब शेफ ने कटे हुए सांप के सिर को फेकने के लिए उठाया तो उसने शेफ को डंस लिया।

मरने के 20 मिनट बाद लिया बदला

रिपोर्ट के अनुसार, कोबरा के कटे हुए सिर ने 20 मिनट बाद शेफ को डंस लिया था। सांप के कटे हुए सिर के डसने की वजह से शेफ पेंग फैन की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शेफ ने सांप का सिर काटने के बाद सूप बनाने में 20 मिनट का समय लगाया। इसके बाद वह किचन की साफ-सफाई में जुट गए। जब पेंग ने सांप के कटे हुए सिर को कूड़ेदान में फेकने के लिए उठाया तो अचानक उसने शेफ को डंस लिया। इसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन डॉक्टर के आने से पहले ही शेफ की मौत हो चुकी थी। विशेषज्ञों का कहना है कि सांप और अन्य सरीसृप मारे जाने के एक घंटे तक हरकत कर सकते हैं। कोबरा का जहर काफी खतरनाक होता है और इसके काटने के 30 मिनट के भीतर इंसान की मौत या अपाहिज होने का खतरा होता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *