Nirbhik Nazar

किसी और से हो गया था प्यार, पत्नी लगने लगी थी बेकार, प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने पत्नी की ले ली जान और रच दिया सांप के काटने का नाटक…

हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस ने एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का खुलासा किया है. इस मामले में पति ने प्रेमिका से शादी करने के चक्कर में पत्नी को दुपट्टे से गला घोटकर उतारा मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद खुद को बचाने के लिए उसने सांप काटने से पत्नी की मौत का नाटक किया. मामला जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव गंदू नगला का है.

गिरफ्तार किया गया

यहां कल संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की हुई मौत का थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है. पति ने प्रेमिका के चक्कर में पहले पत्नी से तलाक के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल किया था. बाद में पत्नी से सुलहनामा होने पर प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद पति ने पत्नी की सांप काटने से हुई मौत की झूठी अफवाह फैला दी.

आरोपी ने क्या बताया

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी पति धर्मेंद्र ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या करने के बाद गले पर नाखून से ऐसे दो निशान बना दिए थे ताकि लोग वास्तव में यही समझें कि सांप काटने से उसकी मौत हुई है. उसने जिस दुपट्टे से गला घोट कर पत्नी की हत्या की थी उस दुपट्टे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस द्वारा आरोपी पति और प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है .

डीएसपी ने क्या बताया

डीएसपी पवन कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, कल गंदू नगला गांव में एक पति द्वारा अपनी प्रेमिका के बहकावे में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *