Nirbhik Nazar

अपराधी तो कर लिया पुलिस ने गिरफ्तार, मगर बंदर सबूत लेकर हो गया फरार ! पढ़िये पुलिस ने कोर्ट मे क्या कहा ?

जयपुर: अपराध करने वाले और सबूत मिटाने वाले दोनों को ही कानून की नजर में अपराधी माना जाता है। लेकिन क्या होता है जब पुलिस ने सबूत जुटाए और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया, मगर किसी जानवर के द्वारा उसे छीन लिया गया? ऐसा ही कुछ राजस्थान में हुआ, जहां एक बंदर हत्या के एक मामले में पुलिस द्वारा जुटाए गए सबूतों को लेकर भाग गया। यह घटना तब सामने आई जब पुलिस ने कोर्ट को इस बारे में बताया।

मामला क्या है?

मामला सितंबर 2016 का है, जब चंदवाजी थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शशिकांत शर्मा नाम के शख्स की मौत हो गई थी। शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने मामले की जांच की मांग को लेकर जयपुर-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया। पांच दिन बाद पुलिस ने चांदवाजी निवासी राहुल कंडेरा और मोहनलाल कांडेरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को हत्या के आरोप में अपर जिला न्यायाधीश की अदालत में पेश किया था। लेकिन जब अदालत में सबूत पेश करने का समय आया, तो पुलिस ने कहा कि एक बंदर ने हत्या के सबूत चुरा लिए हैं। पुलिस ने कहा कि चाकू, जो प्राथमिक सबूत था, उसे भी बंदर ने ले लिया।

सबूत के साथ बंदर कैसे भाग गया?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़े सबूत एक बैग में रखे गए थे, जिसे कोर्ट ले जाया जा रहा था। चाकू के अलावा 15 अन्य अहम सबूत भी उसमें रखे गए थे। मालखाने में जगह की कमी के चलते सबूतों से भरा बैग एक पेड़ के नीचे रख दिया गया।

बाद में, जब अदालत ने पुलिस से सबूत पेश करने को कहा, तो पुलिस ने अदालत को सूचित किया कि एक बंदर ने बैग चुरा लिया है। पुलिस ने यह जानकारी लिखित में कोर्ट के सामने भी पेश की है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *